फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Parade 2026 Ticket: परेड के लिए कहां से मिलेगी टिकट और क्या है कीमत? यहां जानें बुकिंग का तरीका

Tue, 06 Jan 2026 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day Online And Offilie Ticket Booking: गणतंत्र दिवस परेड के टिकट दो कैटेगरी में मिलेंगे।
26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड और 29 जनवरी 2026 को होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए बुक कर सकते हैं टिकट।
20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में ले सकेंगे परेड की टिकट।
विज्ञापन
1 of 6
26 जनवरी परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Amar Ujala
Republic Day Ticket Booking Timing Date And Price: 26 जनवरी का दिन पूरे देशवासियों के लिए बेहद खास रहता है। इस दिन हर साल कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड निकाली जाती है जिसकी सलामी देश का राष्ट्रपति लेते हैं। इस साल भी होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों जोरों पर हैं।

जहां एक तरफ लोग इसका सीधा प्रसारण टीवी पर देखते हैं, तो वहीं एक बड़ी संख्या में लोग इस रिपब्लिक डे परेड को देखने के लिए कर्तव्य पथ पर भी जाते हैं। इसलिए अगर आप भी इस परेड को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि इसके टिकट की बुकिंग खुल चुकी है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से परेड के टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
26 जनवरी परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
कब से कब तक मिलेंगे टिकट? कीमत भी जानें
  • गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकट की बुकिंग 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है और ये 14 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से मिलेंगी। इसकी कीमत 20 रुपये और 100 रुपये (सीटिंग एरिया के हिसाब से) मिलेगी
  • बीटिंग रिट्रीट का फुल ड्रेस रिहर्सल 28 जनवरी 2026 को होगी जिसकी टिकट की कीमत 20 रुपये है
  • बीटिंग रिट्रीट समारोह 29 जनवरी 2026 को विजय चौक, नई दिल्ली में होगी जिसकी टिकट 100 रुपये की है
विज्ञापन

3 of 6
26 जनवरी परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
ऑफलाइन यहां से ले सकते हैं टिकट:-
  • सेना भवन (बाउंड्री वॉल के अंदर गेट नंबर 5 के पास)
  • शास्त्री भवन (बाउंड्री वॉल के अंदर गेट नंबर 3 के पास)
  • जंतर मंतर (मुख्य गेट-बाउंड्री वॉल के अंदर)
  • संसद भवन (रिसेप्शन)
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन (डी-ब्लॉक, गेट नंबर 3 और 4 के पास)
  • कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर (कॉन्कोर्स लेवल, गेट नंबर 8 के पास)

नोट:- गणतंत्र दिवस परेड, फुल ड्रेस रिहर्सल और बीटिंग रिट्रीट के लिए टिकट आप ऊपर दिए गए स्थानों से ले सकते हैं। इसके अलावा टिकट लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट और केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड में से कोई एक चाहिए होगा।

4 of 6
26 जनवरी परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बुक कर सकते हैं टिकट:-

स्टेप 1
  • आपको अगर ऑनलाइन टिकट बुक करनी है तो आपको रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक आमंत्रण वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाना है
  • यहां पर 'New User Ragistration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर यहां पर अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ कैप्चा आदि भरें
  • फिर रिक्वेस्ट ओटीपी पर क्लिक करें और आए हुए ओटीपी को भरें
विज्ञापन

5 of 6
26 जनवरी परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपके सामने Add Guest का ऑप्शन आएगा जिसमें आपको उस व्यक्ति की जानकारी जैसे, नाम, जन्मतिथि आदि भरनी है जिसे परेड देखने जाना है
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड में से किसी एक की जानकारी भरनी है
  • इन दस्तावेजों में से किसी एक का नंबर भरें, जो दस्तावेज आप यहां देना चाहते हैं
  • फिर अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल, घर का पता आदि भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
26 जनवरी परेड के लिए टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको आईडी प्रूफ का पहले फ्रंड साइड और फिर पीछे वाली साइड को अपलोड करना है। ध्यान रहे इस फाइल का साइज 300KB से अधिक न हो और फाइल jpeg, jpg, png, bmp या webp में से किसी एक में हो
  • फिर 'Save Guest' पर क्लिक कर दें
  • अब आपको रिपब्लिक डे परेड और बीटिंग रिट्रीट की टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा
  • आप यहां अपने हिसाब से टिकट बुक कर सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट करके टिकट प्राप्त कर सकते हैं
.............................................................
नोट:-
ऑफलाइन टिकट सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ही मिलेंगे। इसी तरह ऑनलाइन भी रोजाना के स्लॉट अलग-अलग खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें