फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: कब आ रही 22वीं किस्त और किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ? यहां जानें किसान

Tue, 06 Jan 2026 08:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 22 Kist: क्या आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं? अगर हां, तो आपको पहले ये चेक करना चाहिए कि आपको इस बार 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : AdobeStock
PM Kisan 22th Installment Date: भारत सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। शहरों में रहने वाले लोग हों या फिर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग आदि, जो लोग योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें लाभ दिया जाता है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस योजना का लाभ पात्र किसानों को मिलता है और उन्हें सालाना 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में) दिए जाते हैं। इसी क्रम में इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं? क्या आप इस किस्त के लिए पात्र हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब आ सकती है 22वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को इंतजार है। अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 22वीं किस्त की है। योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में ये किस्त आ सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
ये किसान रह सकते हैं किस्त से वंचित:-

नंबर 1
  • पीएम किसान योजना के तहत सिर्फ उन किसानों को लाभ दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। ऐसे में अगर कोई अपात्र व्यक्ति इस योजना से जुड़ना चाहे तो वो नहीं जुड़ सकता। वहीं, अगर कोई अपात्र होने पर गलत दस्तावेजों की मदद से योजना से जुड़ भी जाए तो ऐसे लोगों की पहचान विभाग द्वारा समय-समय पर की जाती है और ऐसे लोगों का नाम योजना से काटा जाता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों से रिकवरी भी की जा सकती है।

4 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद किसानों को कुछ काम करवाने होते हैं। इसमें पहला काम है ई-केवाईसी करवाने का। अगर आप समय रहते इस काम को नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। जान लें योजना के तहत आने वाला ये सबसे जरूरी काम है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से और योजना की आधिकारिक वेबसाइट से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है जो ई-केवाईसी के साथ ही भू-सत्यापन का काम भी नहीं करवाते हैं और वो भी तय समय के भीतर। इसमें पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों की खेती योग्य भूमि का वेरिफिकेशन किया जाता है। ऐसे में अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें