28 Or 84 Days Mobile Recharge Plan: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत है तो शायद इसमें किसी को को आपत्ति न हो? आप कहां हैं, किसी को आपसे बात करनी है, आप किसी मुसीबत में हैं, आपको कोई खुशी किसी से साझा करनी है, नेट बैंकिंग से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग जैसे अनेकों काम आप अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं। बशर्ते आपके मोबाइल में कॉलिंग और इंटरनेट रिचार्ज हो, क्योंकि इनका होना इन सभी कामों के लिए जरूरी है।
टेलिकॉम कंपनियां कई अलग-अलग तरह के रिचार्ज प्लान लेकर आती है। लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से रिचार्ज प्लान चुनते हैं भी हैं, लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि लोग इस उलझन में रहते हैं कि उनके लिए 28 दिन वाला प्लान बेस्ट हो सकता है या फिर 84 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान सही रहेगा? दरअसल, ज्यादातर लोग इन दोनों प्लान में ही रिचार्ज करवाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस उलझन में हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन सा प्लान बेहतर हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...