UPI Collect Request Fraud: डिजिटल दौर में यूपीआई के जरिए पैसों का लेन-देन बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल साइबर ठग लोगों को फंसाने के लिए 'यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट' का सहारा ले रहे हैं। इसमें आपके मोबाइल पर पैसे पाने का झांसा देकर एक नोटिफिकेशन भेजा जाता है, जिस पर अप्रूव करते ही आपके खाते से पैसे कट जाते हैं।
अक्सर लोग जल्दबाजी में बिना देखे अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं यूपीआई रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से जुड़े जरूरी सुरक्षा नियम।