फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना: क्या महिला किसान भी ले सकती हैं इस योजना का लाभ? जानें नियम

Sun, 04 Oct 2026 01:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Women Farmer Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर कुछ लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या किसी महिला किसान को इस योजना का लाभ मिल सकता है। बता दें कि अगर महिला इस योजना की सभी शर्ते पूरा कर रही है तो उसे इस योजना का लाभ मिल सकता है। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान पात्रता नियम - फोटो : AI
PM Kisan Yojana Female Farmer Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए चलाई जा रही एक बेहद लोकप्रिय सरकारी योजना है। इसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है। 

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या महिला किसान भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या यह केवल पुरुषों के लिए है। सरकार के नियमों के अनुसार महिला किसान भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं, बशर्ते वे योजना की सभी शर्तें पूरी करती हों। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि इसके क्या नियम हैं।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
महिला किसानों के नाम पर जमीन का होना है सबसे जरूरी
  • पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली और मुख्य शर्त यह है कि कृषि योग्य भूमि महिला के नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
  • अगर जमीन परिवार के किसी पुरुष सदस्य के नाम पर है, तो सिर्फ महिला होने के आधार पर योजना की किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
एक परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य को मिलेगा लाभ
  • सरकारी नियमों के मुताबिक एक किसान परिवार (पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे) में से कोई एक ही सदस्य इस योजना का लाभ ले सकता है।
  • अगर पति पहले से ही 6,000 रुपये की किस्त पा रहे हैं, तो पत्नी के नाम अलग से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
टैक्स देने वाली या सरकारी नौकरीपेशा महिलाएं अपात्र
  • अगर कोई महिला किसान या उनके पति आयकर भरते हैं, तो वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • इसके अलावा संवैधानिक पदों पर बैठी महिलाएं, सरकारी कर्मचारी या 10,000 रुपये से अधिक पेंशन पाने वाली पूर्व पेंशनभोगी महिलाएं भी योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
ई-केवाईसी और बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य
  • लाभार्थी महिला किसानों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना और बैंक खाते का आधार व डीबीटी से लिंक होना आवश्यक है।
  • अगर किसी पात्र लाभार्थी का ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग पूरा नहीं है तो योजना के 2,000 रुपये की किस्त ट्रांसफर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें