Zero Balance Account Penalty Rules: आज के समय में बहुत से लोग यह सोचकर 'जीरो बैलेंस' सेविंग्स अकाउंट खुलवा लेते हैं कि इसमें कभी भी न्यूनतम राशि रखने का झंझट नहीं होगा। आम इंसान को लगता है कि इस खाते में एक भी रुपया न होने पर या इसे महीनों तक खाली छोड़ने पर बैंक कोई पेनाल्टी नहीं लगा सकता। लेकिन क्या वाकई ऐसा है?
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, जीरो बैलेंस खातों पर पेनल्टी लगाने को लेकर कुछ बेहद महत्वपूर्ण और छिपे हुए नियम तय किए गए हैं, जिनकी जानकारी ज्यादातर खाताधारकों को नहीं होती। कई बार लोग अनजाने में इन नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे उन्हें बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं कि क्या वाकई जीरो बैलेंस होने पर बैंक आपके खाते से पैसे काट सकता है और आरबीआई के वो छिपे हुए नियम क्या हैं।