Cooler chalane par kitna bill aata hai: गर्मी के मौसम में कूलर का खूब इस्तेमाल होता है। एसी की तुलना में यह अफॉर्डेबल होता है और कम खर्च में ठंडक भी देता है। हालांकि, कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर रोजाना कई घंटे कूलर चलाने पर बिजली के बिल की कितनी खपत होती है? बिजली की खपत मुख्य रूप से कूलर की मोटर क्षमता, पंप और फैन की पावर रेटिंग पर निर्भर करने का काम करती है। अगर आपको अपने कूलर की वॉट क्षमता के बारे में पता है, तो आप आसानी से यह अनुमान लगा सकते हैं कि महीने के अंत में बिजली पर कितना खर्च आ सकता है?