फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Update:  यूपी के राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए सरकार ने किया बड़ा एलान, जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ    

Mon, 28 Feb 2022 05:43 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ - फोटो : istock
देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कम दाम में राशन उपलब्ध कराया जाता है। अगर आप भी राशन कार्ड के तहत हर महीने राशन का लाभ उठाते हैं, तो आपके लिए बेहद अच्छी खबर है। अब राशन कार्ड होल्डर्स को एक महीने में दो बार फ्री राशन मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण अभियान को आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सरकार कई तरह के ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण योजना की अवधि बढ़ा दी गयी है, जिसके तहतअब यूपी के राशन कार्डधारकों को हर महीने 10 किलो राशन मुफ्त में मिल रहा है। इतना ही नहीं लाभार्थियों को महीने में दो बार मुफ्त में गेहूं और चावल के साथ दाल, खाने वाला तेल और नमक भी फ्री में दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस स्कीम को कब तक के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

2 of 6
जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ - फोटो : istock
गरीबों को मिल रहा है योजना का लाभ
  • कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना आर्थिक तौर पर कमजोर गरीबों, मजदूरों ने ही किया है। ऐसे में गरीब कल्याण योजना के तहत सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा देनी शुरू की थी, जिसकी मदद से मुश्किल समय में लोगों को भोजन प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

3 of 6
जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ - फोटो : istock
  • वहीं पीएमजीकेवाई की अवधि नवंबर में खत्म होने वाली थी, जिसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की योगी सरकार ने होली तक के लिए यानी मार्च तक मुफ्त राशन वितरण का ऐलान कर दिया है।

4 of 6
जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ - फोटो : i stock
  • इसके साथ ही अंत्योदय राशन कार्डधारकों और पात्र परिवारों को दिसंबर से ही दोगुना राशन मुहैया कराया जा रहा है। आंकड़ों की बात करें, तो इस अन्न योजना के अंतर्गत सूबे में लगभग 13007969 इकाइयां और पात्र घरेलू कार्डधारकों की 134177983 इकाइयां हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ - फोटो : istock
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
दरअसल, उच्चतम न्यायालय की तरफ से दिए गए निर्देश के बाद ये बैठक बुलाई गई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि केंद्र को तीन सप्ताह के अंदर राज्यों की सहमति से सामुदायिक रसोई योजना का मॉडल तैयार करनी है। कोर्ट ने योजना की रूपरेखा पर विचार करने के लिए राज्य के खाद्य सचिवों के एक समूह की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा, कि सरल, पारदर्शी और लोगों के लाभ में एक सामुदायिक रसोई योजना तैयार करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानिए कब तक मिलेगा मुफ्त राशन का लाभ - फोटो : istock
बनाई जाएगी सामुदायिक रसोई
वहीं केंद्रीय मंत्री का कहना है कि, सामुदायिक रसोई को गुणवत्ता, विश्वसनीयता, स्वच्छता और सेवा की भावना के चार स्तंभों पर बनाने की आवश्यकता है। जिससे हमें 'कोई भी भूखा नहीं सोये' के लक्ष्य को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें