भारत में बड़े पैमाने पर गरीब लोग सरकार की गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को चावल, गेहूं, दाल वा चीनी मुफ्त में दिया जाता है। वहीं पिछले लंबे समय से ये देखने में आया है कि राशन कार्ड डीलर लाभार्थी को राशन देते वक्त धोखाधड़ी करते हैं। वे सरकारी राशन को किसी दूसरे व्यक्ति को अधिक दामों पर ब्लैक कर देते हैं। ऐसे में लाभार्थी को सरकार द्वारा मिलने वाले राशन का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। कई मर्तबा ये भी देखा गया है कि राशन डीलर व्यक्ति को राशन देते वक्त आनाकानी करने लगते हैं। ऐसे में व्यक्ति परेशान हो जाता है। अगर आपके साथ भी राशन डीलर धोखाधड़ी कर रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप राशन कार्ड डीलर की शिकायत कर सकते हैं।