देश में समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों तक लाभ और मदद पहुंचाना होता है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर और अलग-अलग तरीके से भी कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाती हैं। जैसे- राशन कार्ड योजना। इसमें देश के गरीब वर्ग के लोगों का सरकार द्वारा पहले राशन कार्ड बनाया जाता है, और फिर इन्हें सस्ता राशन दिया जाता है। वहीं, कोरोना काल में सरकार की तरफ से सितंबर 2022 तक मुफ्त राशन भी कार्डधारकों को दिया जा रहा है। लेकिन देखने में ये आया है कि जो लोग पूरी तरह से संपन्न हैं और जो लोग इसके लिए पात्र नहीं हैं, वो लोग भी गलत तरीके से राशन कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...