Ration Card Complaint Number: देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश में करोड़ों गरीब लोगों को भारत सरकार सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करा रही है। सरकार फूड सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर गरीब लोगों को यह राशन मुहैया कराने का काम करती है। गौर करने वाली बात है कि अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें राशन बाटने वाला सरकारी दुकानदार राशन देने में गड़बड़ी करता है। कई बार तो गरीब लोगों को राशन देने से भी मना कर दिया जाता है। अगर आपके साथ भी राशन देने में धांधली की जा रही है या मना किया जा रहा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपके राज्य के आधार पर उन नंबरों को साझा कर रहे हैं, जहां आप राशन देते समय की जाने वाली धांधली की शिकायत कर सकते हैं। आइए जानते हैं -