Ration Card Alert: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनसे गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जाती है। ऐसी ही एक योजना है राशन कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक को हर महीने राशन की सरकारी दुकान से गेहूं और चावल जैसी चीजें सस्ते दामों पर मिलते हैं। वहीं, कोरोना काल के समय से सरकार ने लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्यक्रम चलाया, जिसे अब 2023 के आखिर तक जारी रखा गया है। पर इन सबके बीच आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। वरना जालसाज आपको मुफ्त राशन के नाम पर ठग भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...