Rashtrapati Bhavan E-Upahaar Bidding: राष्ट्रपति भवन की ओर से शुरू की गई तीसरी 'ई-उपहार' नीलामी आम नागरिकों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिले अनूठे और ऐतिहासिक तोहफों को अपने घर लाने का एक शानदार अवसर लेकर आई है। इस बार की नीलामी में कलाकृतियों, पारंपरिक वस्तुओं और मूर्तियों जैसी कई खूबसूरत चीजें शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से लेकर अधिकतम 75,000 रुपये तक तय की गई है।
इस पूरी नीलामी का मुख्य उद्देश्य इससे मिलने वाले फंड को आदिवासी लड़कियों की शिक्षा और कैंसर पीड़ितों की सहायता जैसे नेक सामाजिक कार्यों में लगाना है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस नीलामी में ऑनलाइन बोली लगाने की पूरी प्रक्रिया क्या है।