फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Upahaar Auction: घर लाना चाहते हैं राष्ट्रपति के तोहफे, जानें कैसे ले सकते हैं उपहार की नीलामी में हिस्सा

Thu, 13 Aug 2026 01:45 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Official E Auction Portal India: राष्ट्रपति को मिले कीमती और अमूल्य उपहारों को अब आप अपने घर के दिवारों पर लगा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आप इस उपहारों की नीलामी कैसे हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तोहफे ऑक्शन - फोटो : AI
Rashtrapati Bhavan E-Upahaar Bidding: राष्ट्रपति भवन की ओर से शुरू की गई तीसरी 'ई-उपहार' नीलामी आम नागरिकों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिले अनूठे और ऐतिहासिक तोहफों को अपने घर लाने का एक शानदार अवसर लेकर आई है। इस बार की नीलामी में कलाकृतियों, पारंपरिक वस्तुओं और मूर्तियों जैसी कई खूबसूरत चीजें शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से लेकर अधिकतम 75,000 रुपये तक तय की गई है।

इस पूरी नीलामी का मुख्य उद्देश्य इससे मिलने वाले फंड को आदिवासी लड़कियों की शिक्षा और कैंसर पीड़ितों की सहायता जैसे नेक सामाजिक कार्यों में लगाना है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस नीलामी में ऑनलाइन बोली लगाने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
आधिकारिक वेबसाइट पर जाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
आधिकारिक वेबसाइट पर जाना
  • नीलामी में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर पर राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक पोर्टल https://upahaar.rashtrapatibhavan.gov.in/#/ को खोलना होगा।
  • इसके बाद नीलामी से जुड़ी सभी जानकारियां और उपहारों का डिजिटल कैटलॉग आपको स्क्रिन पर दिखने लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पोर्टल पर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
पोर्टल पर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करना
  • पोर्टल खोलने के बाद अपना मोबाइल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करके लॉगिन या साइन-अप करें।
  • इस दौरान आपको अपने आधार कार्ड के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा।
  • इसके बाद आप नीलामी मंच पर अपना सुरक्षित अकाउंट आसानी से बना सकते हैं।

4 of 5
पसंदीदा उपहार चुनकर ऑनलाइन बोली शुरू करना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
पसंदीदा उपहार चुनकर ऑनलाइन बोली शुरू करना
  • लॉगिन करने के बाद आप उपलब्ध सभी वस्तुओं की डिजिटल प्रदर्शनी देख सकते हैं। 
  • अपनी पसंद का तोहफा तय करने के बाद आप दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी बोली ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजेता घोषणा और सुरक्षित भुगतान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विजेता घोषणा और सुरक्षित भुगतान
  • नीलामी की समय-सीमा पूरी होने पर सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को विजेता घोषित किया जाता है।
  • इसके बाद आपको सुरक्षित डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होता है, और यह राशि सीधे सामाजिक कल्याण कोष में चली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें