कई लोगों को पुराने नोट और सिक्कों को रखने का काफी शौक होता है। ऐसे में वो इन्हें खरीदने के लिए लाखों रुपये तक की बोली लगा देते हैं। अब तक कई पुराने सिक्कों और नोटों को लोग लाखों रुपये की बोली लगाकर खरीद चुके हैं। अगर आप भी पुराने नोट या सिक्कों का शौक रखते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। अगर आपके गुल्लक में कोई पुराना खास सिक्का या नोट है, तो उसे बेचकर आप लखपति या करोड़पति बन सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास 5 रुपये के नोट के बारे में बताने वाले हैं। अगर ये नोट आपके पास है, तो आप खूब सारा पैसा कमा सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक खास पांच रुपये का नोट है, जिसमें ट्रैक्टर चलाता हुआ इंसान और 786 नंबर लिखा है। अगर आपके पास ये नोट है, तो इसे बेचकर आपका एक बड़ा फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -