Ram Mandir Darshan: जिस पल का हर किसी को इंतजार था वो पल आ चुका है, क्योंकि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। टैंट से निकलकर राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। पूरा कार्य शुभ मुहूर्त पर संपन्न हुआ। ऐसे में हर कोई खुश है और लोग आज शाम अपने-अपने घर राम ज्योति जलाने की तैयारी में है, लेकिन इसके अलावा लोग एक और तैयारी में हैं और वो है राम लला के दर्शन करना। कल यानी 23 जनवरी 2024 से आम जनता भी भगवान राम के दर्शन कर पाएगी। ऐसे में अगर आप भी अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को देखने जाना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं आप यहां कैसे पहुंच सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...