Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसी को देखते हुए तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। पूरी अयोध्या नगरी को काफी अच्छे से सजाया जा रहा है। ऐसे में 22 जनवरी के दिन बड़ी संख्या में भक्तों का जमावड़ा अयोध्या नगरी में लगेगा। इस दिन को देखते हुए सभी तरह की सुविधाओं का इंतजाम अयोध्या में किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक खास तरह के एप्लीकेशन को लॉन्च किया है। इस एप्लीकेशन का नाम दिव्य अयोध्या मोबाइल एप है। इस एप के लॉन्च होने के बाद अयोध्या में घूमने वाले पर्यटकों को काफी आसानी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किए इस खास दिव्य अयोध्या मोबाइल एप के बारे में विस्तार से -