फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है 16वीं किस्त, यहां देखें सूची

Tue, 16 Jan 2024 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्यों अटक सकती है किसानों की किस्त? - फोटो : istock
16th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ एक बड़ा तबका ले रहा है। जैसे- किसानों को ही ले लीजिए, जिनके लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना में लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जो कि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में कई किसान ऐसे भी हैं जो इस लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये किसान कौन हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। आप आगे इनके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्यों अटक सकती है किसानों की किस्त? - फोटो : istock
ये हैं वो किसान जिनकी अटक सकती है किस्त:-

नंबर 1
  • ऐसे किसान जो योजना से गलत तरीके से जुड़े हैं यानी जो किसान पात्र नहीं हैं वो भी योजना से जुड़े हैं या लाभ ले रहे हैं। ऐसे किसानों की पहचान करके उनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी इस कैटेगरी में हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्यों अटक सकती है किसानों की किस्त? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आपने योजना के फॉर्म में अगर गलती की है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। जैसे- नाम गलत भरा है या हिंदी में भरा है, जेंडर गलत भरा है या आधार नंबर जैसी अन्य चीजें गलत हैं, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

4 of 5
क्यों अटक सकती है किसानों की किस्त? - फोटो : istock
नंबर 3
  • आवेदन के समय एक बात का ध्यान रखें कि अपने बैंक खाते की जानकारी को ठीक से भरें। अगर बैंक खाता संख्या गलत है, आईएफससी कोड गलत है या अन्य जानकारियां गलत है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों अटक सकती है किसानों की किस्त? - फोटो : istock
नंबर 4
  • नियमों के तहत लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। ठीक ऐसे ही भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें