देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज भी देश के भीतर कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसान सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेकर खेती करते समय आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को कृषि संबंधित उद्योग लगाने पर बंपर सब्सिडी ऑफर कर रही है। इसके अंतर्गत राजस्थान सरकार किसानों को वेयर हाउस, पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज, चिलिंग मिल्क पॉइंट को शुरू करने पर अच्छी खासी सब्सिडी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -