फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में सफर करने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत

Wed, 14 Aug 2024 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Indian Railways Rules For Passengers: क्या आपने कभी भारतीय रेल में सफर किया है? क्योंकि ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको टिकट बुक करवाना होता है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट बुक करवा सकते हैं। ट्रेन में आपको आरामदायक सीटें, एसी की सुविधा, खानपान की व्यवस्था के अलावा शौचालय भी मिलता है। मतलब ट्रेन में लंबी दूरी का सफर भी आसानी से और आराम से पूरा किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे के कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना आपके लिए बेहद जरूरी है? शायद नहीं, पर अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो पहले इन नियमों को जान लें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ये नियम क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन नियमों को जरूर जान लें:-

बर्थ से जुड़ा नियम
  • अगर आप भारतीय ट्रेन में सफर करने वाले हैं तो मिडिल बर्थ से जुड़ा नियम जरूर जान लें। दरअसल, हो सकता है कि आपने जो सीट बुक की हो वो बीच वाली सीट ही हो। इसलिए रेलवे के नियम के मुताबिक, मिडिल बर्थ को आप रात को 10 बजे के बाद ही खोल सकते हैं और सुबह 6 बजे के बाद आपको अपनी इस सीट को बंद करना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
मोबाइल से जुड़ा नियम
  • अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो ये जरूर जान लें कि रात में आप मोबाइल पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। फिर चाहे आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हों या फिर गाने सुन रहे हो आदि। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे दूसरे यात्रा परेशान हो सकते हैं और शिकायत होने पर आपके ऊपर ऊचित कार्रवाई हो सकती है।

4 of 5
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
इन चीजों को न ले जाएं
  • आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो जान लें कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप अपने साथ नहीं ले जा सकते। इस सूची में बदबुदार वस्तुएं, गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव, ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ आदि शामिल हैं। अगर आप ट्रेन में इन्हें ले जाते हुए पकड़े जाते हैं तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock
छूट जाए ट्रेन तो क्या करें
  • मान लीजिए कि आपकी ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है और किसी कारण आप ट्रेन में नहीं चढ़ जाते हैं, तो ऐसे में आपके पास विकल्प रहता है कि आप अगले दो स्टेशन से अपनी ट्रेन में चढ़ सकते हैं। रेलवे आपको ये सुविधा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें