फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: बंद हो सकता है आपका आईआरसीटीसी अकाउंट, जल्द करा लें आधार से लिंक

Thu, 05 Jun 2025 01:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने पिछले 6 महीने में 2.4 करोड़ फर्जी अकाउंट को बंद किया है। इसके अलावा 20 लाख अकाउंट की जांच भी चल रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC - फोटो : Adobe Stock
अगर आप अपना ऑनलाइन टिकट बुकिंग करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपका आईआरसीटीसी अकाउंट होना जरूरी है। बिना आईआरसीटीसी अकाउंट के आप खुद से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकते हैं। अगर आपका भी आईआरसीटीसी अकाउंट है और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए इसका उपयोग करते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी ने पाया है कि ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर यानी बॉट्स का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। इस कारण कई बार आम लोगों को टिकट नहीं मिल पाती है। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने एक सख्त कदम उठाया है। रेलवे ने पिछले 6 महीने में 2.4 करोड़ फर्जी अकाउंट को बंद किया है। इसके अलावा 20 लाख अकाउंट की जांच भी चल रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC - फोटो : Adobe Stock
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईआरसीटीसी पर 13 करोड़ से ज्यादा अकाउंट रजिस्टर हैं।
  • हालांकि, इनमें से सिर्फ 1.2 करोड़ अकाउंट ने ही अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC - फोटो : Adobe Stock
  • ऐसे में आईआरसीटीसी उन सभी अकाउंट को चेक करने का काम करेगा, जो आधार कार्ड से लिंक नहीं है।
  • अगर कोई ऐसा अकाउंट मिलता है, जिसमें कोई गड़बड़ी है तो इस स्थिति में उस अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। 

4 of 5
IRCTC - फोटो : Adobe Stock

आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ ऐसे करें आधार कार्ड लिंक

  • इस कारण आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करा लेना चाहिए।
  • आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कराने की प्रक्रिया काफी आसान है।
  • इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC - फोटो : Adobe Stock
  • इसमें सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी वेबसाइट ओपन करके लॉगिन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर My Profile में जाकर Aadhaar kyc के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी से वेरिफाई करना है।
  • इस तरह आप अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें