फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO ATM: कब से निकाल सकेंगे पीएफ के पैसे एटीएम से? यहां जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Thu, 05 Jun 2025 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ATM And UPI Se PF Ke Paise Kaise Nikale: अगर आप भी पीएफ खाताधारक है तो अब आप आगे चलकर अपने पीएफ खाते से पैसे एटीएम कार्ड के जरिए निकाल सकेंगे। ईपीएफओ पीएफ खाताधारकों को ये सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ के पैसे एटीेएम से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : AI
PF Money Withdrawal through ATM And UPI: जो लोग भी नौकरी करते हैं वे अपनी हर महीने आने वाली सैलरी पर ही निर्भर करते हैं। ऐसे में इसी पैसे में से अपने आज के खर्चों को पूरा करना होता है और साथ ही भविष्य के लिए भी बचत करनी होती है। बात अंग भविष्य की बचत की करें तो इसके लिए सरकार ने भी नौकरीपेशा लोगों के लिए व्यवस्था की है जिसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं।

इसमें कर्मचारी की सैलरी में से और कंपनी भी उतने ही पैसे जमा करवाती है जिस पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है। इन सबके बीच अब पीएफ खाताधारकों को एटीएम की सुविधा जल्द मिल सकती है जिसके तहत वे अपने पीएफ के पैसे एटीएम से ही निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये व्यवस्था क्या है। पीएफ खाताधारक आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ के पैसे एटीएम से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Adobe Stock
लॉन्च होगी ईपीएफओ 3.O
  • दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ अपने नए प्लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.O को जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके तहत अब पीएफ खाताधारकों को एटीएम मशीन से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यूपीआई के जरिए भी पैसे निकालने की सुविधा पीएफ खाताधारकों को मिलेगी। इससे लोगों को लंबे प्रोसेस से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ के पैसे एटीएम से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Adobe Stock
कब से मिलेगी सुविधा?
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने पोर्टल को अपडेट करने पर काफी समय से काम कर रहा है। इस पर कहा जा रहा है कि जून में ही सारे सिस्टम को अपडेट कर लिया जाएगा जिसके बाद इसी महीने यानी जून से ही पीएफ खाताधारकों को एटीएम और यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की सुविधा मिल जाएगी।

4 of 5
पीएफ के पैसे एटीएम से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : AI
क्या है प्रोसेस और लिमिट?
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने पीएफ खाताधारकों को एक कार्ड जारी करेगा जो बिलकुल एटीएम कार्ड जैसा ही होगा। इस कार्ड को लेकर आपको एटीएम पर जाना होगा और फिर आप यहां पर इस कार्ड की मदद से अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल पाएंगे। शुरुआत में एटीएम के जरिए अकाउंट होल्डर अपने पीएफ खाते में जमा राशि का कुल 50 फीसदी पैसा निकाल पाएगा। हालांकि, आगे इस लिमिटि को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ के पैसे एटीएम से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Adobe Stock
पीएफ खाताधारकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
  • जहां एटीएम कार्ड आने के बाद पीएफ खाताधारकों को एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी। वहीं, साथ ही आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस भी चेक कर पाएंगे। इसके अलावा आप अपने पसंद के बैंक खाते में अपने फंड को ट्रांसफर भी कर पाएंगे आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें