भारत की लाइफलाइन कहे जाने वाले इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो हर रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिन्हें डेली पैसेंजर्स भी कहा जाता है। इन्हीं डेली पैसेंजर्स के लिए रेलवे की ओर से राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत अब लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी मंथली पास का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने मौजूदा समय में कई ऐसे नियम बनाए हैं जो पहले नहीं थे, जिनमे से एक ये भी है। इस नई सुविधा के तहत अब कई लोगों को रोज यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। अगर आपको भी रोजाना ट्रेन से सफर करने की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए ये सुविधा बेहद काम की है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।