फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Monthly Pass: क्या होता है मंथली पास? जिससे रोज सफर कर सकते हैं रेल यात्री, ऐसे करें इसके लिए आवेदन

Tue, 25 Jan 2022 05:46 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है मंथली पास, कैसे करें आवेदन? - फोटो : पीटीआई
भारत की लाइफलाइन कहे जाने वाले इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो हर रोज ट्रेन से यात्रा करते हैं, जिन्हें डेली पैसेंजर्स भी कहा जाता है। इन्हीं डेली पैसेंजर्स के लिए रेलवे की ओर से राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके तहत अब लोग लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी मंथली पास का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारतीय रेलवे ने मौजूदा समय में कई ऐसे नियम बनाए हैं जो पहले नहीं थे, जिनमे से एक ये भी है। इस नई सुविधा के तहत अब कई लोगों को रोज यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। अगर आपको भी रोजाना ट्रेन से सफर करने की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए ये सुविधा बेहद काम की है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
क्या है मंथली पास, कैसे करें आवेदन? - फोटो : istock
  • दरअसल, कोरोना काल में लंबी दूरी के लिए यात्रियों को टिकट लेकर ही ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति थी। वहीं अब रोजमर्रा की जिंदगी में ऑफिस जाने से लेकर कई और जरूरी कामों के लिए यात्री पूरी तरह से रेल पर निर्भर लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या है मंथली पास, कैसे करें आवेदन? - फोटो : istock
  • दूर का सफर तय करने वाले स्टूडेंट्स, शिक्षक, जॉब वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मियों को मंथली पास के वैलिड नहीं होने के कारण कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी के ध्यान में रखते हुए 14 जनवरी से पश्चिम रेलवे ने 118 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में मंथली पास की सुविधा शुरू कर दी है।

4 of 5
क्या है मंथली पास, कैसे करें आवेदन? - फोटो : istock
क्या है मंथली पास, कैसे करें आवेदन है?
  • दरअसल, रेलवे की ओर से विभिन्न वर्ग के यात्रियों जैसे बच्चों, छात्रों और आम लोगों को रियायती दरों पर सीजनल टिकट जारी किए जाते हैं। ये सीजनल टिकट उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों सेक्शनों के लिए एक महीने, तीन महीने या इससे भी ज्यादा वैलिडिटी के होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है मंथली पास, कैसे करें आवेदन? - फोटो : iStock
  • इसे प्राप्त करने के लिए आप रेलवे के बुकिंग काउंटर पर आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद आप भी मंथली पास के आधार पर ट्रेन में रोज सफर कर सकेंगे। वहीं ध्यान रखने वाली बात ये है कि एक यात्री को केवल एक सीजन टिकट जारी किया जाता है। वहीं यदि आपने दूरी सीमा का उल्लंघन किया तो आप पर अवैध मानते हुए कार्रवाई भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें