फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leica Lense: कतर के प्रिंस ने फोटोग्राफी के लिए खरीदा दुनिया का सबसे महंगा लेंस, कीमत इतनी कि सिर चकरा जाएगा

Fri, 21 Apr 2023 03:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दिनों कतर के प्रिंस सऊद बिन मोहम्मद अल थानी द्वारा खरीदे गए दुनिया के सबसे महंगे कैमरे की खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। प्रिंस सऊद बिन मोहम्मद को फोटोग्राफी का काफी शौक है।
विज्ञापन
World Most Expensive Camera Lens - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Most Expensive Camera Lens: इन दिनों कतर के प्रिंस सऊद बिन मोहम्मद अल थानी द्वारा खरीदे गए दुनिया के सबसे महंगे कैमरे की खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। प्रिंस सऊद बिन मोहम्मद को फोटोग्राफी का काफी शौक है। ऐसे में अपने शौक के लिए उन्होंने 16.43 करोड़ का लीका लेंस खरीदा है। इस लेंस की कई खास बातें हैं। लीका लेंस की लंबाई करीब 1.2 मीटर है। इस लेंस का वजन काफी भारी है।

विज्ञापन


ऐसे में इसको रखने के लिए एक खास प्रकार की मर्सिडीज एसयूवी को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इस लेंस की सबसे खास बात यह है कि लीका का यह सबसे लंबा, सबसे बड़ा और भारी लेंस है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह अब तक का सबसे लंबा लेंस है। इस लेंस को बनाने से पहले लीका ने इसका एक प्रोटोटाइप वर्जन बनाया था। इस लेंस का प्रोटोटाइप वर्जन इस समय जर्मनी के Wetzlar लीका कैमरा एजी फैक्टरी में रखा हुआ है। 

गौरतलब बात है कि लीका ने इस कैमरे लेंस के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस लेंस में लीका R-mount लगा हुआ है। 

देखने में यह लेंस एक रॉकेट लॉन्चर की तरह है। इसकी लंबाई 1.2 मीटर लंबी है। इसके अलावा इसमें 1.5 मीटर का हूड लगा हुआ है। इस कैमरे लेंस में 1600mm का एक फिक्स्ड फोकल लेंथ भी लगा हुआ है।  

Neom: रेगिस्तान में पृथ्वी का सबसे अनोखा शहर बसा रहा सऊदी अरब, खासियतें ऐसी कि दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

कहा जा रहा है कि कतर के प्रिंस सऊद बिन मोहम्मद अल थानी ने इस कैमरा लेंस को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करने के लिए खरीदा है। इस कैमरे का उपयोग करने के लिए अल थानी ने मर्सिडीज कंपनी को एक खास तरह की कस्टमाइज गाड़ी बनाने के लिए भी कहा था। 
विज्ञापन

हालांकि, कतर के प्रिंस को फोटोग्राफी करने के लिए मर्सिडीज द्वारा बनाई गई गाड़ी के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं है। इस कैमरे लेंस की मदद से अल थानी द्वारा खींची गई कोई तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें