फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar Card: सिर्फ 50 रुपये में पाएं घर बैठे पीवीसी कार्ड, जानें क्या है ऑनलाइन मंगवाने का तरीका

Fri, 10 Feb 2023 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
PVC Aadhaar Card Order: अगर आप कोई गैर-सरकारी या फिर सरकारी काम करवा रहे हैं, तो आपको कई तरह के दस्तावोजों की जरूरत होती है। इनमें जितने भी दस्तावेज होते हैं, उनमें से आपको आधार कार्ड जरूर चाहिए होता है। मतलब आप समझिए कि बैंक में खाता खुलवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, अपनी पहचान बतानी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आप एक चीज को समझ गए होंगे कि आधार कार्ड को संभालकर रखना कितना जरूरी है। पर कई बार पानी में भीगने या अन्य कारणों की वजह से आपका आधार कार्ड खराब हो जाता है या हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहें तो घर बैठे ही महज 50 रुपये में पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप पीवीसी कार्ड कैसे बनवा सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
पीवीसी आधार के फायदे जान लीजिए:-
  • पानी या बारिश में भीगकर खराब होने का डर नहीं
  • फटने का बिल्कुल डर नहीं
  • ये पूरी तरह असली आधार कार्ड ही होता है आदि।
विज्ञापन

3 of 5
घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
पीवीसी कार्ड ऑर्डर करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पुराने आधार कार्ड की जगह पीवीसी कार्ड को देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.i/ पर जाना होगा
  • फिर आपको नीचे की तरफ आकर पीवीसी आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है

4 of 5
घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें
  • अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब एक बार अपनी सारी जानकारी चेक करें और अब पेमेंट करनी है
  • ऑनलाइन मोड से पेमेंट करने के बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे अपने पास रख लें
  • इसके कुछ दिनों बाद आपके पते पर पीवीसी आधार कार्ड पहुंच जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें