फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: क्या आपने भी बनवा रखा है साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड? यहां जानें क्या हो सकती है दिक्कत

Fri, 17 Jan 2025 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड बनवा रहे हैं तो आपको पहले इससे जुड़े नियम के बारे में जान लेना चाहिए। वरना आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala
PVC Aadhaar Card Rules: अगर आप भारत के नागरिक हैं तो आपके पास आधार कार्ड जरूर होगा? दरअसल, आज के इस समय में ये एक अहम दस्तावेज है। आपको अपनी पहचान बतानी है, किसी सरकारी काम को करवाना है, बैंक से जुड़ा कोई काम है, लोन लेना है ई-केवाईसी करवानी है या किसी गैर-सरकारी काम को करना है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड चाहिए होता है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है।

आधार कार्ड बनने के बाद आपके घर पर डाक द्वारा आता है, लेकिन अब पीवीसी आधार कार्ड भी बन रहे हैं जिन्हें कई लोग किसी साइबर कैफे या किसी दुकान वाले से बनवा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं आपको ऐसी जगह से पीवीसी आधार कार्ड क्यों नहीं बनवाना चाहिए? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है और अगर आप ये बनवाते हैं तो आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
क्यों न बनवाएं किसी साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड?
  • दरअसल, अगर आपने किसी साइबर कैफे से आधार कार्ड बनवाया है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि यूआईडीएआई द्वारा ऐसे कार्ड अमान्य घोषित है। आप ऐसे किसी पीवीसी कार्ड का इस्तेमाल सरकारी कामों के लिए नहीं कर सकते क्योंकि ये मान्य नहीं होते हैं। साथ ही यूआईडीएआई के मुताबिक, ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है जिसके कारण ये अमान्य है।
विज्ञापन

3 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
फिर कहां से बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड?
  • अगर आप भी पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं तो आप इतना अब जान गए होंगे कि क्यों साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाना है। ऐसे में ये भी जान लें कि आपको पीवीसी आधार कार्ड यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in से बनवाना चाहिए।

4 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
ये रहा पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने का तरीका:-

स्टेप नंबर 1
  • अगर आप भी वैलिड पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर जाकर अपनी पसंद की भाषा चुनें और फिर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाएं
  • जहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर भरना है और साथ ही स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज करें
  • फिर आपको 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना है और इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को भरें औऱ फिर सबमिट कर दें
  • इसके बाद आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर पीवीसी आधार कार्ड आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें