देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक अहम योगदान है। इसका विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन करता है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ती हैं। इस कारण भारतीय ट्रेनों को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। भारतीय ट्रेनें यात्रा के लिए किफायती और सुविधाजनक साधन हैं। इसी वजह से रोजाना लाखों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई नियमों को भी बना रखा है, ताकि उन्हें सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। वहीं अगर आप रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं, तो आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट या ट्रेन टिकट होना अनिवार्य है। इनके न होने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।