फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: इस सरकारी योजना में 12,500 निवेश पर मैच्योरिटी के समय मिलेंगे गारंटीड 40.68 लाख, जानिए क्या है स्कीम

Fri, 24 Feb 2023 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Public Provident Fund - फोटो : Istock
Public Provident Fund: बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना ज्यादा अच्छा ऑप्शन नहीं है। आपको अपनी सेविंग्स को किसी अच्छी स्कीम्स में निवेश करना चाहिए, जहां से रिटर्न मिलने की अच्छी संभावना होती है। देश में ज्यादातर लोग सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां से एक निश्चित रिटर्न मिलता रहे और बाजार जोखिमों का खतरा भी न हो। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है।

आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आप 12,500 रुपये निवेश करके मैच्योरिटी के समय 40.68 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड देश की लोकप्रिय बचत योजनाओं में आती है। पीपीएफ निवेश योजना को केंद्र सरकार द्वारा ऑफर किया जाता है। ऐसे में यहां से मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Public Provident Fund - फोटो : istock
पीपीएफ में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Public Provident Fund - फोटो : istock
मौजूदा ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर आप हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके हर साल 1,50,000 रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड में करते हैं।

Land Registration: क्या होती है रजिस्ट्री? जानिए कैसे किया जाता है जमीन का रजिस्ट्रेशन

4 of 5
Public Provident Fund - फोटो : istock
ऐसे में 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप कुल 40,68,209 रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 22,50,000 रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 18,18,209 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Public Provident Fund - फोटो : iStock
ऐसे में 15 सालों के बाद आपके पास कुल 40,68,209 रुपये होंगे। इन पैसों की मदद से आप अपनी बिटिया की शादी या भविष्य से जुड़े दूसरे प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। 

IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान होगा पूरा, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें