फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: सरकार की इस स्कीम में करें मात्र 8 हजार रुपये का निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा हो जाएंगे 26 लाख, जानिए कैसे

Thu, 09 Jan 2025 01:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Public Provident Fund Scheme: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
1 of 5
पब्लिक प्रोविडेेंट फंड योजना - फोटो : AdobeStock

Public Provident Fund Scheme: हम में से अधिकतर लोग अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, बचत के पैसों को कब और कहां निवेश करना है यह समझना आपके लिए जरूरी है तभी आप उस पर एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। देश में कई लोग निवेश के उन विकल्पों में इन्वेस्टमेंट नहीं करते हैं, जहां बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। अगर आप भी किसी ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जो सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली हो, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में भारत सरकार की यह योजना काफी लोकप्रिय है। कई लोग यहां निवेश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

विज्ञापन

2 of 5
पब्लिक प्रोविडेेंट फंड योजना - फोटो : AdobeStock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में निवेश करने पर आपको वर्तमान में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना को पीपीएफ स्कीम के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
पब्लिक प्रोविडेेंट फंड योजना - फोटो : AdobeStock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किया गया आपका पैसा 15 सालों की अवधि में मैच्योर हो जाता है। वहीं अगर आप आगे भी निवेश करना चाहते हैं तो पांच-पांच सालों के लिए निवेश अवधि को आगे बढा सकते हैं।

Finance Tips: जिंदगी में बनना चाहते हैं अमीर, तो अपना लें ये टिप्स, कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं मोटा पैसा

4 of 5
पब्लिक प्रोविडेेंट फंड योजना - फोटो : AdobeStock

अगर आप भी मात्र 8 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 26 लाख रुपये इकट्टा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना में अपना खाता खुलवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पब्लिक प्रोविडेेंट फंड योजना - फोटो : AdobeStock
पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाने के बाद आपको हर महीने 8 हजार रुपये की बचत करके सालाना 96 हजार रुपये का निवेश पीपीएफ स्कीम में करना है। हर साल 96 हजार रुपये का निवेश आपको कुल 15 सालों के लिए करना होगा। ऐसे में 15 सालों के बाद आपके पास कुल 26,03,654 रुपये का फंड होगा। ये पैसे भविष्य में आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने का काम करेंगे।

Investment Tips: मात्र 7 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं करीब 2 करोड़ रुपये, जानिए कैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें