Post Office Public Provident Fund Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। अगर आप सुरक्षित निवेश के विकल्पों की खोज कर रहे हैं। ऐसे में आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों को निवेश करते हैं। इस स्कीम में आप कम समय में अपने बचत के पैसों को निवेश करके लाखों रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आप महज 166 रुपये की बचत करके 16 लाख रुपये तक का फंड इस स्कीम के जरिए इकट्ठा कर सकते हैं। सुरक्षित निवेश के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक शानदार स्कीम है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
Public Provident Fund
- फोटो : Istock
वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। अगर आप भी इस स्कीम में 166 रुपये की बचत करके 16 लाख 27 हजार रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Public Provident Fund
- फोटो : iStock
ऐसे में आपको हर महीने इस स्कीम में 5 हजार रुपये (रोजाना 166 रुपये की बचत) का निवेश करना है। वहीं जब 15 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में आपके पास कुल 16,27,284 रुपये का फंड होगा।
आपको कुल 9 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट इस स्कीम में करनी है। वहीं आपकी इन्वेस्टमेंट पर कुल 7,27,284 रुपये का रिटर्न मिलेगा। ऐसे में आपकी मैच्योरिटी वैल्यू 16,27,284 रुपये होगी।
इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस केंद्र जाकर अपना खाता खुलवा सकते हैं।