फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: 300 रुपये की बचत करके इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकेंगे 2.36 करोड़

Tue, 30 May 2023 01:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
Public Provident Fund: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो निवेश के उन विकल्पों की तलाश करते हैं, जिनमें उनको इन्वेस्ट करते समय किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। अगर आप भी किसी ऐसी ही निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। देश में कई लोग सरकार की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। पीपीएफ में आप न्यूनतम 1 हजार और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 300 रुपये की बचत करके 2.36 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
7.1 प्रतिशत की वर्तमान ब्याज दर पर अगर कैलकुलेट करें तो अगर आप रोजाना 300 रुपये की बचत करके हर महीने 9 हजार रुपये का निवेश पीपीएफ स्कीम में करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment - फोटो : i stock
ऐसे में 15 सालों के बाद आपका फंड बढ़कर 29.2 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं 20 सालों में यह राशि बढ़कर 47.9 लाख रुपये हो जाएगी। अगर आप 25 सालों तक हर महीने 9 हजार रुपये का निवेश करते हैं, तो आपकी राशि बढ़कर 74.2 लाख रुपये हो जाएगी।

4 of 5
PPF Investment - फोटो : PIXABAY
वहीं अगर निवेश को 30 सालों तक जारी रखते हैं। ऐसे में आपको 30 सालों के बाद कुल 1.11 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप 40 सालों तक इस स्कीम में निवेश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment - फोटो : istock
ऐसे में 40 सालों के बाद आपके पास कुल 2,36,94,955 रुपये होंगे। पूरी निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 43,20,000 रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। वहीं आपके निवेश पर कुल 1,93,74,955 रुपये का इंटरेस्ट मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें