Ayushman Card Benefits: आप चाहे ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी क्षेत्र में, अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप इसका लाभ ले सकते हैं। बस आपको योजना की प्रक्रिया को पूरा करना होता है और कुछ दस्तावेजों की मदद से आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। जैसे- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से कुछ राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो इस योजना के बारे में, इसकी पात्रता के बारे में और आवेदन करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन सबके बारे में...