ATM Tips: अब समय बदल चुका है और अब लोगों को पहले की तरह पैसे निकालने के लिए बैंकों की लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता है। इसकी जगह पर लोग जब चाहें तब अपने नजदीकी एटीएम से डेबिट कार्ड की मदद से पैसे निकाल लेते हैं। ये प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शिता से भरी हुई है। यही नहीं, इससे लोगों का समय भी काफी बचता है। लेकिन हम इस बात से भी इंकार नहीं कर सकते हैं कि जितना हम टेक्नोलॉजी में आगे बढ़े हैं उतना ही जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर आ रहे हैं। जैसे- एटीएम पर कई बार हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनके कारण हम ठगी का शिकार तक हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप जब भी एटीएम पर पैसे निकालने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बाते हैं...