फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: आसान शब्दों में यहां जानें क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? पात्रता सूची और आवेदन का तरीका भी जानें

Sat, 22 Feb 2025 02:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत देश में मौजूदा समय में कई सारी योजनाएं चल रही हैं और हर एक योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इसमें राज्य सरकार प्रदेशवासियों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है, तो केंद्र सरकार भी देश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है।

इसी क्रम में सितंबर 2023 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल सम्मान योजना को लागू किया और तब से लेकर अब तक इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इस योजना का लाभ किन्हें मिलता है? आप इस योजना से कैसे जुड़ सकते हैं और इस योजना से जुड़ने के बाद आपको क्या-क्या लाभ मिलते हैं? अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं ये जान लेते हैं:-
  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही आप टूलकिट खरीद सके, इसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसे वापस करने के बाद आपको 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
  • नाई, मालाकार, धोबी
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • दर्जी, ताला बनाने वाले
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अस्त्रकार, मूर्तिकार
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • राजमिस्त्री और नाव निर्माता
  • लोहार, सुनार पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करता है
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें