फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आप भी जुड़ना चाहते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? तो ऐसे चेक करें पात्रता

Mon, 20 Jan 2025 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानते हैं? इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: अगर आप चाहें तो उन सरकारी योजनाओं से जुड़ सकते हैं जिनके लिए आप पात्र हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अलग-अलग तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इनमें कई तरह की योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं।

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ये चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ सकते हैं योजना?
  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जा सकते हैं और यहां से आप आवेदन कर सकते हैं
  • आप ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • टूलकिट खरीदने के लिए आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के आपको पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये अतिरिक्त लोन दिया जाता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं?

अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं, क्योंकि जो लोग इस योजना में हैं वे लोग ही पात्र हैं। जैसे:-
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • पत्थर तोड़ने वाले लोग पात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मालाकार हैं
  • जो नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता 
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तराशने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं और जो अस्त्रकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें