फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Tips: सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए नहीं होगी रूम हीटर की जरूरत, बस अपनाने होंगे ये तरीके

Mon, 20 Jan 2025 03:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Keep Room Warm Without Using Room Heater: आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप बिना रूम हीटर का उपयोग किए अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater - फोटो : AdobeStock
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater: देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय ठंड काफी बढ़ी हुई है। ऐसे में लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में अक्सर देखने को मिलता है कि रूम हीटर की सेल काफी बढ़ जाती है। रूम हीटर का उपयोग करने से कमरे जल्दी गर्म हो जाते हैं ऐसे में व्यक्ति को सर्दी का ज्यादा एहसास नहीं होता है।

हालांकि, बाजार में रूम हीटर थोड़े महंगे मिलते हैं और उनका उपयोग करने पर हर महीने बिजली बिल भी ज्यादा आता है, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इस कारण हर कोई रूम हीटर अफॉर्ड नहीं कर पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना रूम हीटर का उपयोग किए अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater - फोटो : AdobeStock
सर्दियों में फर्श काफी ठंडी हो जाती है। ऐसे में कमरे में ठंड और भी ज्यादा लगती है। इससे राहत पाने के लिए आपको अपने फर्श पर रग्स बिछानी चाहिए। रग्स बिछाने के बाद कमरेे में ठंड का ज्यादा एहसास नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater - फोटो : AdobeStock
आप अपने कमरे को गर्म रखने के लिए कैंडल्स को उपयोग में ला सकते हैं। बाजार में सर्दियों के सीजन को देखते हुए कई खास तरह की कैंडल्स बिकती हैं, जिनको उपयोग में लाने के बाद कमरे काफी जल्दी गर्म हो जाते हैं। 

Fridge Tips: सर्दियों में फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? जानिए यहां

4 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater - फोटो : AdobeStock
आपको अपने घर की खिड़कियों और दरवाजों पर भारी पर्दों को लगाना चाहिए। ये पर्दे बाहर से आने वाली ठंडी हवा को रोकने का काम करते हैं। इससे कमरे में गर्माहट बनी रहती है और आपको ठंड का ज्यादा एहसास नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Keep Room Warm Without Using Room Heater - फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में आपको नॉर्मल बेडशीट की जगह वॉर्म बेडशीट को उपयोग में लेकर आना चाहिए। इससे सोते समय आपको गर्माहट का एहसास होगा और ठंड भी नहीं लगेगी। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें