फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: आसान भाषा में यहां जानें क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और क्या आपको मिलेगा लाभ?

Thu, 13 Feb 2025 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में से एक योजना पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को हुई थी।
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं और हर एक योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। योजनाओं का लाभ शहरी इलाकों से लेकर ग्रमीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक को योजना का लाभ मिलता है। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की करें तो इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं।

अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ ये हैं
  • आप अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको नियमों के तहत कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस ट्रेनिंग के चलने तक लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। साथ ही इसमें इसेंटिव का भी प्रावधान है
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है और ये लोन सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है
  • आपको इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे चुकाने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • जो ताला बनाने वाले हैं और जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तराशने वाले, अगर आप सुनार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले लोग, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो मालाकार हैं, जो नाई यानी बाल काटने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
योजना से कैसे जुड़े?
  • अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां से आप ऑफलाइन आवेदन करवा सकते हैं। यहां पर आपके दस्तावेज लिए जाते हैं और जांच होने के बाद आपका आवेदन किया जाता है और फिर कुछ समय बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप ऑनलाइन भी आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें