फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMVY: कौन है 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े वे लोग जिन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें

Fri, 24 Jan 2025 08:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं? अगर हां तो इसके लिए आपको पहले ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: जहां एक तरफ समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में बदलाव कर उन्हें बेहतर बनाने की तरफ कदम बढ़ाया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई तरह की नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाती है। इसमें राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अलग-अलग कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती है।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके जरिए प्रशिक्षण और कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जिन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है यानी कौन लोग इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ने के लिए पात्र होते हैं? तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
पहले लाभ जान लें
  • अगर आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि आप टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और जब आप इस लोन के पैसे को वापस कर देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल सकता है।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
इन 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है लाभ:-

अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस योजना की पात्रता सूची है और इस सूची के मुताबिक, सिर्फ 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही इस योजना का लाभ दिया जाता है। इसमें जो लोग शामिल हैं उनकी जानकारी नीचे दी गई है:-
 
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप सुनार हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो अस्त्रकार हैं
  • मालाकार
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें