अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर किसी खास जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड में घुमाया जाएगा। थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का एक खूबसूरत देश है। यहां पर आपको हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़, सुनहरी रेत वाले समुद्र तट और शांति से भरपूर द्वीप देखने को मिलेंगे। थाईलैंड जितना प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है, उतना ही यहां का इतिहास और संस्कृति भी समृद्ध है। थाईलैंड की यही चीजें देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इसके अलावा थाईलैंड का खान-पान भी दुनियाभर में काफी जाना जाता है। इस कारण आपको थाईलैंड के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -