PPF Investment: देश में अधिकतर लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ऐसी स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं, जहां पर उनको अच्छी मात्रा में रिटर्न मिलता है। गौरतलब बात है कि देश में अधिकांश आबादी ऐसी है, जो म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में निवेश करने से बचती है। इन्वेस्टमेंट के इन क्षेत्रों में बाजार जोखिमों का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही सुरक्षित स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप बंपर रिटर्न पा सकते हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में पांच सालों के लिए निवेश किया जा सकता है। हालांकि, आप अपनी निवेश अवधि को पांच सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
PPF Investment
- फोटो : istock
इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 6 हजार रुपये का निवेश करके 19.5 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।
इसके लिए आपको हर महीने 6 हजार रुपये की बचत करके हर साल 72 हजार रुपये का निवेश पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में करना है। 15 सालों बाद आपको मैच्योरिटी के समय कुल 19,52,740 रुपये मिलेंगे।
4 of 5
PPF Investment
- फोटो : istock
निवेश अवधि के दौरान आपको कुल 10,80,000 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 8,72,740 रुपये का रिटर्न प्राप्त होगा। आपकी मैच्योरिटी वैल्यू कुल 19,52,740 रुपये होगी।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।