Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने या भविष्य से जुड़े दूसरे प्रयोजनों के लिए किसी अच्छी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम सुरक्षित निवेश के लिए एक शानदार बचत योजना है। मौजूदा वक्त में पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करने पर इन्वेस्टर्स को सालाना 5.8 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप इस स्कीम में दस हजार रुपये का निवेश करके 16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।