PM Kisan Samman Nidhi 12th Installment: हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलती हैं, जिनका उद्धेश्य सीधे गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इन योजनाओं के अंतर्गत शहरों से लेकर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार द्वारा गरीब वर्ग के किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में यानी सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। अब तक पात्र किसानों को 11 किस्त के पैसे जारी किए जा चुके हैं और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन किस्त आने से पहले आप अपना नाम स्टेटस में चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...