फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 10 हजार रुपये का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 16 लाख

Tue, 06 Sep 2022 10:51 AM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। अगर आप लॉन्ग टर्म को ध्यान में रखकर किसी सुरक्षित जगह पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम निवेश के लिए एक शानदार ऑप्शन है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर इन्वेस्टर्स को 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसों से आप भविष्य के जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं। देश भर में कई लोग पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में 18 साल से ऊपर का कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन करके निवेश कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप 100 रुपये के निवेश से भी शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
इस स्कीम में निवेश के पैसे हर तीसरे महीने में अकाउंट में जुड़ते हैं। इस स्कीम में इन्वेस्ट करने पर आपको कंपाउंड इंटरेस्ट का लाभ मिलता है।

4 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : i stock
अगर आप इस स्कीम में दस हजार रुपये का निवेश करके 16 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने दस हजार रुपये की इन्वेस्टमेंट पूरे दस सालों तक करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock
दस सालों के बाद आप इस स्कीम में निवेश करके 16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आपको नियमित तौर पर निवेश करना होता है। अगर आप किसी महीने किस्त के पैसों का भुगतान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में 1 प्रतिशत जुर्माने का भुगतान करना होता है। वहीं अगर आप चार बार किस्त के पैसों को नहीं भरते हैं। ऐसे में आपके खाते को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें