फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: क्या 18 साल से कम उम्र के लोग भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड? यहां जानें क्या है नियम

Tue, 06 Sep 2022 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
18 साल से कम उम्र के लोग पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala
Pan Card: अगर आप कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जा रहे हैं, तो जाहिर है कि आपको कई दस्तावेजों की जरूरत होती है। जैसे पैन कार्ड को ही ले लीजिए। ये एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, क्योंकि इसके न होने पर कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो, पैसों का लेन देन करना हो, लोन लेना हो, सिबिल स्कोर जानना हो, टैक्स भरना हो या रिटर्न फाइल करना हो आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन जिसकी उम्र 18 साल से कम है, तो क्या ऐसे लोग अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं? तो इसका जवाब हां में है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे 18 साल से कम्र उम्र में भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं और वो भी घर बैठे। तो चलिए आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके प्रोसे के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
18 साल से कम उम्र के लोग पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock
ऐसे घर बैठे बनवा सकते हैं पैन कार्ड:-

स्टेप 1
  • आपकी उम्र 18 साल से कम है और आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है। इसके लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://nsdl.co.in/ पर विजिट करना है।
विज्ञापन

3 of 6
18 साल से कम उम्र के लोग पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपनी यहां पर सभी जानकारियां, जैसे- नाम, पता आदि भरना है। फिर आपको अपनी उम्र का प्रमाण पत्र यहां पर अपलोड करना है।

4 of 6
18 साल से कम उम्र के लोग पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • उम्र के प्रमाण पत्र के अलावा माता-पिता की फोटो और उनके हस्ताक्षर समेत बाकी मांगे गए जरूरी दस्तावेज यहां पर अपलोड कर देने हैं।
विज्ञापन

5 of 6
18 साल से कम उम्र के लोग पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपके दस्तावेज जमा हो गए हैं, तो आपको ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने की फीस भरनी है। यहां आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी है और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
18 साल से कम उम्र के लोग पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 5
  • पेमेंट करने के बाद आपके पैन कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा। फिर आपको एक रसीद नंबर मिलेगा। इस नंबर के जरिए आप अपने पैन कार्ड को ट्रैक कर सकते हैं। वहीं, 15 दिनों के अंदर आपका पैन कार्ड रजिस्टर्ड पते पर आ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें