फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, मात्र पांच हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं लखपति

Mon, 16 Sep 2024 03:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock
Post Office Recurring Deposit Scheme: अगर आप छोटी-छोटी बचत करके बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज पांच हजार रुपये निवेश करके लाखों रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। यह पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। देश में पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। 

इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर आपको 6.7 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock
आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आप 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा को तय नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको प्री-मैच्योर क्लोजर की सुविधा भी मिलती है। अगर आप भी पांच हजार रुपये निवेश करके लाखों का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में खाता खुलवाने के बाद हर महीने पांच हजार रुपये का निवेश करना है। 

4 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock
पांच हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे पांच सालों के लिए करना है। ऐसे में आप कुल 3 लाख रुपये निवेश करेंगे। वर्तमान ब्याज दर 6.7 प्रतिशत के आधार पर कैलकुलेट करें तो मैच्योरिटी के समय आपको कुल 56,830 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : AdobeStock
इसके बाद अगर आप पांच सालों के लिए निवेश और आगे बढ़ाते हैं तो आपके द्वारा जमा की गई राशि कुल 6 लाख रुपये होगी। वहीं आपके निवेश पर कुल 2,54,272 रुपये की ब्याज मिलेगी। ऐसे में दस सालों के बाद आपके पास कुल 8,54,272 रुपये होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें