Monthly Income Schemes: अगर आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, जहां एक बार इन्वेस्ट करने के बाद आपकी हर महीने अच्छी खासी आय हो तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ शानदार निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप एक बार निवेश करके हर महीने अपनी शानदार कमाई कर सकते हैं। मंथली कमाई करने वाली इन निवेश योजनाओं की सबसे खास बात यह होती है कि इसमें आपका मूल धन तो पूरी तरह सुरक्षित रहता है। वहीं उस मूल धन पर आपकी हर महीने एक नियमित आय होती रहती है। इसी वजह से देश में कई लोग मासिक आय वाली निवेश योजनाओं में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी निवेश योजनाएं हैं, जिनमें इन्वेस्ट करके आप हर महीने अच्छी खासी आय कर सकते हैं।