फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने मिलने लगेंगे 9,250 रुपये

Thu, 30 Nov 2023 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock
Post Office Monthly Income Scheme Interest Rate: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इस योजना में निवेश करके आप हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको 7.4 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर भी मिल रही है। पोस्ट ऑफिस की इस मासिक बचत योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये और अधिकतम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। अगर आप हर महीने एक निश्चित रकम की आय करना चाहते हैं। ऐसे में इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में अगर आप ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं। ऐसे में आप इसमें 15 लाख रुपये तक की इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 3 लोग निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
अगर आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर 15 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 9 हजार रुपये से ज्यादा की आय इस स्कीम से होगी। 

PM Kisan Yojana: आपको भी मिलेंगे हर साल पीएम किसान योजना के 6 हजार रुपये, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

4 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
अगर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर पर कैलकुलेट करें, तो 15 लाख रुपये की राशि के निवेश पर आपको हर साल 1.11 लाख रुपये मिलेंगे। ऐसे में हर महीने आपकी करीब 9,250 रुपये की आय होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Monthly Income Scheme - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की मासिक बचत योजना में पांच सालों की लॉक-इन अवधि भी मिल रही है। आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

EPFO: अगर आपकी कंपनी पीएफ के पैसे काटने के बाद नहीं कर रही खाते में जमा, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें