Post Office Monthly Income Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। अगर आप मासिक आय पाने के लिए किसी अच्छी योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो यह स्कीम खास आपके लिए है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह स्कीम पूरी तरह से सुरक्षित है। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करने के बाद हर महीने ब्याज दर का लाभ मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इस स्कीम में आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में खाता खुलवाने के एक महीने के बाद से ही ब्याज का फायदा आपको मिलने लगता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -