फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Scheme: डाकघर की इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को मिल रहा जबरदस्त रिटर्न, ऐसे खुलवाएं खाता

Sat, 08 Jul 2023 01:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : Istock
Post Office Mahila Samman Bachat Patra Yojana: आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर महिलाओं के लिए की गई है। इसी वजह से इस स्कीम का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना रखा गया है। 1 फरवरी, 2023 को देश का बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस स्कीम को शुरू करने की बात कही थी। इस योजना की शुरुआत देशभर में हो चुकी है। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करके महिलाएं अपने बचत के पैसों पर शानदार रिटर्न पा सकती हैं। गौरतलब बात है कि कुछ समय पहले खुद स्मृति ईरानी ने भी इस स्कीम में अपना खाता खुलवाकर देश की महिलाओं को इसमें निवेश करने को लेकर प्रोत्साहित किया था। इसी कड़ी में आइए जानते हैं महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में निवेश करने पर आपको किसी सरकारी स्कीम या एफडी में निवेश करने से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में कोई भी भारतीय महिला अपना खाता खुलवा सकती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम निवेश सीमा राशि की करें, तो उसको 2 लाख रुपये निश्चित किया गया है।

How To File ITR: 31 जुलाई है आखिरी तारीख, बिना CA को पैसे दिए खुद ऐसे फाइल करें आईटीआर

4 of 5
Post Office Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : istock
स्कीम के अंतर्गत ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर की जाती है। इस स्कीम में निवेश करने पर महिलाओं को किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Mahila Samman Bachat Patra Yojana - फोटो : i stock
इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड और दूसरे दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप अपने नजदीकी पोस्ट में विजिट करके इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें